एकीकरण के आदेश पर जताई खुशी

पौड़ी

पंचायती राज विभाग उत्तराखंड द्वारा ग्राम पंचायत के कार्यों को सुगमता से संपादित करने के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी का एकीकरण करने के आदेश दिए गए हैं। जिस पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख संगठन के अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने खुशी जताते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि ग्राम पंचायतों में ग्रामीण ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी के कार्यों को समझ नहीं पाता है और ग्रामीण अपने कार्य को समय से नहीं कर पाते। पंचायती राज द्वारा लिए गए इस फैसले से अब ग्रामीण सुगमता से अपने कार्यों को कर सकेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि पंचायत राज विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाले 29 विभाग के लिए विकासखंड के अधीन कार्य किए जाने पर एक छतरी के नीचे विकास कार्य संपन्न हो सकेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *