महिलाओं को पुलिस एप की दी जानकारी

पौड़ी

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर जिले के सभी थानों की महिला हेल्प डेस्क द्वारा सरकारी, गैर सरकारी महिलाओं को उत्तराखंड पुलिस एप की सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही गौरा शक्ति की उपयोगिता बताकर स्वयं पंजीकरण करने की भी जानकारी पुलिस द्वारा दी जा रही है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि महिलाओं और युवतियों को उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करा कर एप में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए अपने मोबाईल से ही घर बैठे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस एप में महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध गौरा शक्ति व बटन की सुविधा के बारे में जानकारी बताते हुए महिलाओं व युवतियों का गौरा शक्ति में स्वयं पंजीकरण कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *