भाजपा ने चमोली जिला मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की

चमोली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति के बाद चमोली के जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने बताया जोशीमठ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप नौटियाल बनाये गये हैं। जबकि जोशीमठ नगर मंडल अध्यक्ष नितीश चौहान, पीपल कोटी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र फर्स्वाण, दशोली मंडल अध्यक्ष बल्लभ थपलियाल, गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र राणा, पोखरी नगर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, पोखरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, नन्दप्रयाग मंडल अध्यक्ष यशवंत बिष्ट, नन्दा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, देवाल मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, थराली नन्दू बहुगुणा, नारायण बगड़, नरेन्द्र सिंह राणा, गैरसैण ग्रामीण हीरा सिंह फनियाल, गैरसैण नगर मंडल अध्यक्ष कस्तुबा नेगी, चांदपुर गढ़ी वीरेंद्र प्रभु, कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, कर्णप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली और गौचर मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी बनाये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *