राणा के मंडल अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी जखोली मण्डल अध्यक्ष पद पर प्रधान धनकुराली धूम सिंह राणा के मनोनीत होने पर खुशी जताई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व जिलाध्यक्ष महावीर पंवार आदि का आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष धूम सिंह राणा ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान के निर्देश पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

