बवाल में फरार आरोपी पकड़े
रुड़की
घोसीपुरा गांव में दो पक्षों में हुए बवाल के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 15 दिसंबर को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों ओर से एक-दूसरे पर पथराव हुआ था और फायरिंग भी की गई थी। जिसमें कई लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी। जिसमें हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस ने मामले में अनवार व कमरुल को गिरफ्तार कर लिया।

