प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार

रुड़की

क्षेत्र में गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने छापेमारी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही 406 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किए। जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम को गांव सिकरोढ़ा के एक बगीचे में गोकशी किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर टीम ने छापेमारी की। पुलिस टीम को देख मौके से तीन लोग फरार हो गए। जबकि तीन को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस टीम में मौके से 406 किलो प्रतिबंधित मांस, उन्हें काटने के उपकरणों के साथ दो बाइक भी बरामद की। पुलिस टीम ने पकड़े गए सलमान, रियाज, वसीम को कोर्ट में पेश करने के साथ ही फरार हुए तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई। इंस्पेक्टर राजीव रौथान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *