योगेंद्र प्रदेश उपाध्यक्ष, संजीव प्रदेश महामंत्री बने

रुड़की

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि किसान हितैषी संगठन होने का दम भरने वाले संगठन किसान मुद्दों से भटक गए हैं। इसी वजह से किसानों की दिक्कतें बरकरार हैं। किसानों को अपनी माली हालत सुधारने के लिए नई तकनीक पर कार्य करना होगा। धर्मेंद्र मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तमाम किसान संगठन कुछ सीमित लोगों तक सिमट कर रह गए हैं। इस दौरान संगठन की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें योगेंद्र राठी प्रदेश उपाध्यक्ष, संजीव ठाकुर प्रदेश महामंत्री, अनुज राणा जिलाअध्यक्ष, नितेश लोहान जिला अध्यक्ष (युवा) वीरेंद्र राठी जिला महामंत्री, विकास राठी युवा के गढ़वाल प्रभारी बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *