विकास बने एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष

रुड़की

लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के पद के लिए शनिवार को पहले मतदान और फिर मतगणना की गई। विजयी प्रत्याशियों का साथी वकीलों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन में सात जनवरी से नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया चल रही थी। इसमें सह सचिव पर प्रवेश कुमार, कोषाध्यक्ष पर इकराम अली, पुस्तकालयाध्यक्ष पर नीरज कुमार तथा आय व्यय निरीक्षक पर सरताज हसन के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के पांच पद पर दीपक कुमार, अरुण कुमार, अंकित तोमर, राजवीर सिंह व दीपांकर कौशिक का एक-एक नामांकन आने से इनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा पहले ही हो गई थी। जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के लिए दो दो प्रत्याशी थे। शनिवार सुबह मुख्य चुनाव आयुक्त जयपाल सिंह व सहायक चुनाव आयुक्त राजकुमार चौधरी, नरेंद्र सिंह की निगरानी में इन तीनों पदों पर सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान और फिर मतगणना की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 52 वोट से विकास पंवार, उपाध्यक्ष पर 8 वोट से जौहर सिंह और सचिव पद पर 26 वोट से मुकेश कुमार चुनाव जीते हैं। जीत की घोषणा के बाद उदयपाल सिंह, संजय कुमार, विनोद शर्मा, हातम सिंह, सेठपाल सिंह, पंकज गुप्ता, जोध सिंह, कुशलपाल सिंह, हरीश राणा, जोगेंद्र त्यागी, आदि वकीलों ने तीनो को फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *