नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का कर्णप्रयाग में हुआ स्वागत

चमोली

भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा ने सुभाष चमोली को नगर और विक्रम मिंगवाल को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनाया है। कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली एवं विक्रम मिंगवाल ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार अंतिम व्यक्ति तक किया जाएगा। यही नहीं बूथ से लेकर ब्लाक स्तर के संगठन को एकजुट कर मजबूत बनाया जाएगा। कहा कि ऊर्जावान युवा, महिला कार्यकर्ताओं के काम को वरिष्ठों के अनुभव से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, पूर्व जिला महामंत्री समीर मिश्रा, देवेंद्र नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश बिष्ट, चेतन मनोड़ी, बलबीर बिष्ट, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, सांसद प्रतिनिधि मनोरमा नैनवाल, धीरेंद्र भंडारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ललित नैनवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *