बार एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाई सुभाष चंद्र बोस की जयंती
काशीपुर
बार एसोसिएशन ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान बार अध्यक्ष ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का बलिदान देश के युवाओं के लिये प्रेरणा है। सोमवार को बार सभागार में कार्यक्रम का बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी व सचिव प्रदीप कुमार चौहान ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र के सामने दीप जलाकर शुभारंभ किया। एसोसिएशन के सचिव चौहान ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जन्म 1897 में हुआ था और उन्होंने अपने आप को भारत की स्वतंत्रता आंदोलन में पूर्णतया समर्पित कर दिया था। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य उमेश जोशी ने कहा कि जलियावालाबाग कांड से सुभाष चंद्र बोस बहुत दुखी थे और उन्होंने अंग्रेजों से भारतवर्ष को आजाद कराने का बीड़ा उठाया। यहां वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, ताजबर अब्बास, कैलाश बिष्ट, अवधेश चौबे, प्रमोद चौहान, अनिल सेहरावत, सनत पैगिया, रामकुंवर चौहान, अनूप झा, वीरेंद्र चौहान, भास्कर त्यागी, सुनीता सिन्हा, सोनल सिंघल रहे।

