कोतवाल ने दिव्यांग बच्चों को बांटे स्कूल बैग
काशीपुर
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने सोमवार को अपने पुत्र दिव्यांश के जन्मदिन पर बीआरसी स्थित दिव्यांग स्कूल में बच्चों को स्कूल बैग और चॉकलेट बांटे। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से दिव्यांग बच्चों के साथ साधारण बच्चों जैसा व्यवहार करने की अपील की। यहां अनमोल फाउंडेशन की अध्यक्षा मीनाक्षी चौहान, फाउंडेशन के सलाहकार पीसी जोशी, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी सतीश चौहान, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, आकांक्षा चौहान, पारुल चौहान रहे।

