गरीब और असहायों को बांटे कंबल

चम्पावत

डीएम नरेंद्र भंडारी के निर्देश पर प्रशासन ने असहाय लोगों को कंबल बांटे गए। सोमवार को तहसीलदार ज्योति नपलच्याल के नेतृत्व में चम्पावत के खटकना पुल, मोटर स्टेशन, भैरवां तिरहा और छतार में असहाय, गरीब व प्रवासियों को कंबल बांटे। इस अवसर पर राजस्व उपनिरक्षक संजय कुमार उनियाल, मोहित मेहता, अमित सिपाल, मोहन भट्ट रहे। तहसीलदार ने बताया कि नगरीय क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी राजस्व उप निरीक्षकों के माध्यम से चिन्हित असहाय लोगों को मौके पर जाकर कंबल बांटे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *