भाजपा मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत
चमोली
नारायणबगड़ विकासखंड के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत मंगलवार को नारायणबगड़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। वही इस अवसर पर भाजपा मंडल कार्यालय में उनका कार्यकर्ताओं के साथ परिचय हुआ। उन्होंने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वह उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख यशपाल नेगी पूर्व मंडल अध्यक्ष दलीप नेगी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

