जनसंवाद कार्यक्रम में उठाया क्षतिग्रस्त सड़कों का मामला

हल्द्वानी

ब्लॉक कार्यालय भीमताल में बुधवार को प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त सड़कों का मामला उठाया। इस पर प्रमुख ने लोनिवि अधिकारियों को जल्द कार्रवाई को निर्देशित किया। वहीं प्रावि हैडियागांव में शिक्षकों की नियुक्ति पर प्रधान कमला ने प्रमुख का आभार जताया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी केएन शर्मा, महेश्वर अधिकारी, एलडी आर्या, कमला, राधा कुल्याल, बबली, सुनीता, कमला, कमल, राजेंद्र, नितेश, धीरेन्द्र, नवीन क्वीरा, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *