छात्र-छात्राओं ने अग्निशमक उपकरण चलाने सीखे

हल्द्वानी

गौलापार कुंवरपुर स्थित हीरा कुंवर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अग्निशमन विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को आग व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने से संबंधित जानकारी दी गई। अधिकारी गोविंद राम आर्या ने बताया कि आग लगने या भूकंप आने जैसी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए। उचित उपाय करके बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। प्रधानाचार्या निर्मला बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को आग और प्राकृतिक आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बताई। यहां प्रबंधक भाष्कर बिष्ट, फायरमैन जगदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *