बागेश्वर के युवक की सड़क हादसे में मौत

हल्द्वानी

जिम से स्कूटी पर घर लौट रहे मूल रूप से बागेश्वर के युवक की स्कूटी छड़ायल के पास पिकअप से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एसटीएच ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बागेश्वर, कपकोट के पोथिंग निवासी योगेश गड़िया (20) पुत्र नंदन गड़िया आरटीओ रोड स्थित गोविंद सिंह गरवाल कॉलोनी में अपनी बहन के साथ रहता था। मृतक के चाचा चंदन सिंह ने बताया कि वह एमबी कॉलेज से बीए कर रहा था। बुधवार सुबह 8 बजे वह गैस गोदाम रोड स्थित जिम से घर लौट रहा था। इस बीच छड़ायल चौराहे के पास उसकी स्कूटी पिकअप से टकरा गई। हादसे में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आरटीओ चौकी में तैनात एएसआई देवकी नंदन जोशी ने बताया हादसे में घायल युवक को मौके पर मौजूद लोग एसटीएच ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *