स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
रुड़की
पुलिस ने चेकिंग के दौरान 4 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पिरान कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी आमिर खान क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि भगवानपुर बाईपास पर बेड़पुर गांव के पास एक ईंट भट्टे के पास एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को 4 ग्राम स्मैक साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महताब, निवासी बेड़पुर पिरान कलियर बताया। मेहताब के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

