रेल के लिए संघर्ष समिति को प्रदर्शन

बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग संघर्ष समिति ने बागेश्वर में रेल लाने के लिए प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में केंद्र सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। बागेश्वर रेल पहुंचाने का वादा सरकार लागातार कर रही है, लेकिन बजट स्वीकृत करने में लेट लतीफी कर रही है। इससे यहां का विकास ठप हो रहा है। उन्होंने जल्द बजट स्वीकृत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर नीमा दफौटी, हयात सिंह मेहता, गीता रावल, भरत कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *