पेंशनरों ने ईपीएफ आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी
ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति सदस्यों ने सोमवार क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय परिसर में सभा का आयोजन किया। इसमें पेंशन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई है। साथ ही संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष का पत्र भी पढ़ा गया। साथ ही क्षेत्रीय भविषय निधि आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संगठन प्रदेश संयोजक जगत सिंह डोबाल, पान सिंह नेगी, गणेश दत्त मेलकानी, जगदीश पंत आदि मौजूद रहे।

