गैरसैंण में स्वयंसेवियों को एनएसएस के उद्देश्य बताए
चमोली
राइंका गैरसैंण का सात दिवसीय एनएसएस का विशेष शिविर राउप्रावि गांवली में प्रारंभ हो गया है। शिविर का उद्घाटन विद्यालय प्रधानाचार्य डीएस बिष्ट ने किया। इस अवसर पर उन्होंने एनएसएस के उद्देश्य एवं कार्यों के बारे में जानकारी स्वयं सेवियों को दी। कार्यक्रम अधिकारी कलम सिंह कठैत ने बताया कि शिविर में 50 स्वयंसेवी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान नशा मुक्त उत्तराखंड-संस्कारवान उत्तराखंड और स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर प्रारंभ होने पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सभासद राजेन्द्र शाह, ममंदल अध्यक्ष गांवली, सतेन्द्र चौधरी, विनोद जुयाल, बीपी बैजवाल प्रधाना अध्यापक राउप्रावि गांवली सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

