आपदा प्रभावितों के साथ है सरकार : महेंद्र भट्ट

चमोली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों के साथ सरकार है। माओवादी वाली बात मुंह से निकल गई। उन्होंने कहा कि सरकार जोशीमठ आपदा प्रभावितों के विस्थापन के प्रति संवेदनशील है। यह पहली सरकार है जिसने नागरिकों के सुझावों के आधार पर विस्थापन का निर्णय किया है। जन प्रतिनिधियों की समिति के सुझाव पर सरकार निर्णय ले रही है। भाजपा प्रदेश ने कहा कि वामपंथी संगठन और छात्र संगठन जोशीमठ के लोगों को भड़का रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि जोशीमठ का व्यवसाय और चारधाम यात्रा प्रभावित हो ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सोशल मीडिया में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा जोशीमठ की स्थिति का समाधान करने में कुछ लोग व्यवधान करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है। यहां के लोग राष्ट्र भक्त हैं। वामपंथी संगठन वहां के लोगों को भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की राय पर सरकार जोशीमठ का बेहतर से बेहतर ट्रीटमेंट करेगी। कहा कि कुछ लोग ऐसा माहौल उत्पन्न कर रहे हैं। ताकि यात्रा प्रभावित हो। कहा कि माओवाद मुंह से निकल गया था। जोशीमठ की जनता राष्ट्र भक्त है। वामपंथी लोग वहां की जनता को जबरदस्ती भड़का रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *