पावकी देवी में धुम्रपान पर जागरूकता गोष्ठी
नई नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी में धूम्रपान निषेध पर आयोजित गोष्ठी में लोगों और छात्रों को धूम्रपान से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने नशामुक्त हो उत्तराखंड को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को धुम्रपान करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। डॉ. गुंजन जैन ने कहा कि धूम्रपान करने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने के साथ ही कई प्रकार की बीमारियों को न्योता मिलता है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. छाया चतुर्वेदी ने छात्रों से अपने परिवार के साथ आसपास के लोगों को भी धुम्रपान छोड़ने के लिये प्रेरित करने को कहा। गोष्ठी में छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। मौके पर डॉ. ओमवीर, डॉ.तनुआर बाली, राउमावि लोयल के साथ महाविद्यालय के छात्र और कर्मचारी उपस्थित थे।
