सोमेश्वर के वयोवृद्ध संगीतकार, गायक पूरन सिंह बोरा का निधन
अल्मोड़ा। बुजुर्ग संगीतकार, गायक और ज्ञानोदय हाईस्कूल सोमेश्वर के सदस्य पूरन सिंह बोरा (94) का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। शनिवार को सोमेश्वर में कोसी और साईं नदी के संगम के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को उनके पुत्र भगवान बोरा, नंदन सिंह बोरा और मोहन बोरा ने मुखाग्नि दी। निधन पर पूर्व प्रमुख दीपक बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मदन मोहन सनवाल आदि ने शोक जताया है।

