घोड़ा बुग्गी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की

दो दिन पूर्व माजरी गुम्मावाला निवासी दिनेश की मौत के मामले में चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने घोड़ा बुग्गी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। थाना क्षेत्र के माजरी गांव निवासी दिनेश का शव गुरुवार देर रात गांव के समीप सड़क पर पड़ा मिला था। गर्दन पर किसी जानवर के निशान मिलने से गुलदार के हमले की आशंका जताई जा रही थी। घटनास्थल पर चाबुक मिलने से मामले में नया मोड़ आ गया था। मृतक दिनेश के चचेरे भाई योगेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका चचेरा भाई दो पूर्व अपनी रिश्तेदारी से गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह माजरी तिराहे से गांव की ओर जा रहा था। जो कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही घोड़ा बुग्गी के चालक की लापरवाही के कारण उसके भाई की बाइक घोड़ा बुग्गी से टकरा गई थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पीडित ने पुलिस से घोड़ा बुग्गी चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर घोड़ा बुग्गी के चालक गुलबहार निवासी इमलीखेडा के खिलाफ लापरवाही से घोडा बुग्गी चलाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *