राइंका नाई के बच्चों ने किया जीबी पंत व कटारमल मंदिर का भ्रमण  

अल्मोड़ा। समग्र शिक्षा अभियान के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत ताकुला ब्लॉक के राइंका नाई के बच्चों ने जीबी पंत संस्थान कोसी कटारमल और ऐतिहासिक सूर्य मंदिर का भ्रमण किया। जीबी पंत भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान के शोध कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं सूर्य मंदिर के इतिहास और इसकी महत्व की जानकारी दी। यहां प्रवक्ता भूगोल रमेश रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *