शिविर में 105 लोगों ने किया रक्तदान
रुद्रपुर। शुक्रवार को इंदिरा चौक स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर का महिला सदस्यों ने शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रकल्प समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि रक्तदान महादान है। हर व्यक्ति को अपने जीवन एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस दौरान सुनीता खेड़ा, गुंजन खेड़ा, रेखा अरोरा, प्रेणा शर्मा, दिव्या अरोरा, शरद मोहन गुप्ता, विकास खेड़ा, पारुल गुप्ता, एकता बंसल, संजय ठुकराल, राजीव छाबड़ा समेत कई लोग मौजूद रहे।
