विधानसभा अध्यक्ष ने कौसानी में रोपा पौधा
बागेश्वर। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने गुरुवार की सुबह कौसानी से सूर्योदय का विहंगम दृश्य देखा। अनासक्ति आश्रम के अलावा पंत बिथिका का भ्रमण किया। यहां पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। जिला पंचायत सदस्य जर्नादन लोहनी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ सौंपा। बुधवार की देर शाम भाजपा जिलाध्यक्ष इ्रद सिंह फर्स्वाण ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

