समूह ग की भर्ती में बाहरी लोगों के आवेदन स्वीकार किए जाने का विरोध

देहरादून। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने समूह ग की भर्ती में बाहरी लोगों के आवेदन स्वीकार किए जाने का विरोध किया। संगठन ने समूह ग की भर्ती में स्थायी निवास की बजाय मूल निवास प्रमाण पत्र की व्यवस्था अनिवार्य किए जाने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर राज्य से बाहर के लोगों को मौका देने को राज्य के युवाओं के हितों से खिलवाड़ करार दिया।
संगठन के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली और सचिव रमेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में राज्य से बाहर के लोगों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। ये राज्य के युवाओं के हितों पर सीधे कुठाराघात है। कहा कि इस राज्य का गठन इसीलिए नहीं किया गया था कि समूह ग तक की नौकरियां राज्य के युवाओं को न मिल सकें। नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भी बाहरी लोगों को किसी भी सूरत में मौका न दिया जाए। इसी तरह के फैसलों से राज्य के युवाओं में हताशा और निराशा बढ़ती है।
समूह ग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को मूल निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जाए। नर्सिंग अधिकारी के पदों पर राज्य के युवाओं को ही मौका दिया जाए। यदि इस व्यवस्था को सुनिश्चित नहीं कराया गया, तो पेंशनर्स भी बेरोजगारों के आंदोलन में भाग लेने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *