युवाओं को भ्रमित करने वालों के साथ ही पुलिस की भूमिका की भी होगी जांच:भट्ट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को भ्रमित करने वालों के साथ ही पुलिस भूमिका भी जांच कराई जाएगी। शुक्रवार को भट्ट ने मीडिया के दौरान बेरोजगार छात्रों पर लाठीचार्ज एवं पथराव की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि भाजपा योग्य परीक्षार्थियों के साथ सदैव खड़ी है, यदि कोई षड्यंत्र किया गया है अथवा पुलिस, प्रशासन की ओर अनावश्यक लाठीचार्ज किया गया तो उसकी भी जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कारवाई कराई जाएगी। भट्ट ने प्रदेश के युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने तथा वार्ता करने का अनुरोध किया। कहा की यह युवा हमारे ही परिवारों के बच्चे हैं और हम इन्हें सड़कों की अपेक्षा परीक्षा हॉल तथा सेवाओं में देखना चाहते हैं, आखिरकार तो यही उत्तराखंड का भविष्य है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इन युवाओं की ऊर्जा का दुरुपयोग कर कर अपने स्वार्थों की सिद्धि करना चाहते हैं, जो हमें कतई मंजूर नहीं है। उन्होंने युवाओं को ऐसे तत्वों के भ्रम जाल में ना आकर अपने तथा उत्तराखंड के भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में बढ़ने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भर्ती में अनुसूचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय अध्यादेश को मंजूरी देते हुए राजभवन को भेज दिया है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां नकल कराने का दोषी पाए जाने पर 10 करोड़ तक के जुर्माना एवं 10 साल की सजा का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *