शहीद की पुण्यतिथि पर छात्रों को पुरस्कार दिए  

देहरादून

शहीद कुंदन सिंह नेगी के शहीदी दिवस पर गणेशपुर, शिमला बाईपास रोड स्थित स्कूल में समारोह हुआ। इस दौरान शहीद कुंदन सिंह नेगी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए गए। कुंदन सिंह नौ फरवरी 1995 को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में आंतकी हमले में शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में लक्ष्य पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई। यहां गुरुवार को कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट प्रमोद जोशी और विशिष्ट अतिथि के रूप में शहीद की पत्नी रणवीरी नेगी शामिल हुए। इस दौरान शहीद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम शुरू हुआ। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य और नाटक का मंचन कर शहीद कुंदन सिंह नेगी को अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। छात्रों की प्रस्तुति पर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। इस दौरान गौरव सेनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर राणा, विद्यालय की प्रबंध निदेशक रेखा नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *