बच्चों को दिया जरूरत का सामान
हल्द्वानी। चेतना सेवा समिति ने शनिवार को गरीब बच्चों को गर्म कपड़े व जरूरत का सामान वितरित किया। सभी सामान के लिए धनराशी सितारगंज स्थित प्रतिष्ठित कंपनी के जीएम दुर्गेश मोहन ने दी। इस दौरान संस्था अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल, सचिव अनुराधा जोशी, प्रेमा, पूजा, कविता राखी, पायल, अदिति, नीतू, कमला फुलारा, जया कांडपाल मौजूद रहे।

