दून को हराकर हल्द्वानी ने जीता हॉकी का खिताब

हल्द्वानी। बालिकाओं की दो दिनी राज्यस्तरीय आमंत्रण ओपन हॉकी प्रतियोगिता का खिताब मेजबान हल्द्वानी ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी ने देहरादून को 5-2 से हराया। बद्रीपुरा स्थित मिनी स्टेडियम में प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को सबसे पहले अंतिम सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें देहरादून ने पिथौरागढ़ को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जहां श्वेता, त्रिवेणी के दमदार खेल की बदौलत हल्द्वानी ने देहरादून को 5-2 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि अंतरर्राष्ट्रीय एथलीट जगत सिंह नेगी ने विजेता-उपविजेता टीमों के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी राशिका सिद्दीकी, उप खेल अधिकारी जुबेर अहमद, जानकी कार्की, उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष किशोर बाफिला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *