शोषण मुक्त भारत को लेकर हुई गोष्ठी

देहरादून। शोषण मुक्त भारत व इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश में अमन सौहार्द प्रबंधक को मजबूत करने के लिए अभियान की जरूरत पर जोर दिया गया। लैंसडौन चौक के पास हुई गोष्ठी व प्रेसवार्ता में संयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि देश में शोषण उत्पीड़न अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। संबंधित विभागों से मिलकर उनकी संस्था पीड़ितो को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास कर रही है। संस्था इसको लेकर जगह-जगह गोष्ठी का आयोजन भी कर रही है ताकि उत्पीड़ित समाज एकजुट हो सके। इसी कड़ी में शनिवार को गोष्ठी की गई। उत्तराखंड में महिला, उत्पीडन, हत्या, युवाओं के साथ छलावा, सामुदायिक भेदभाव के मामले बढ़ना चिंताजनक है। गोष्ठी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधि शामिल हुए। मौके पर हरिद्वार से आए समाजसेवी सीपी सिंह को उनके सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर जयपाल सिंह, मेहताब हुसैन, दिलीप आर्य, प्रवीण त्यागी, राव नसीम, रणवीर सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *