संगठन को सर्वोपरि रखकर कार्य करें कार्यकर्ता: अग्रवाल

ऋषिकेश। कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए संगठन सर्वोपरि होना चाहिए। संगठन को सर्वोपरि रखकर व्यक्ति विशेष को पीछे छोड़ना होगा और भाजपा के लिए कार्य करना होगा। संगठन से ही प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान है। शुक्रवार को हरिद्वार मार्ग स्थित आशीर्वाद वेडिंग प्वाइंट में भाजपा ऋषिकेश मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। जिसका शुभारंभ कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के साथ मिलकर चलना चाहिए। भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में शीर्ष में पहुंच रही है। यह कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा और पार्टी के प्रति आस्था का ही प्रतीक है। स्वयं को कभी भी पार्टी से ऊपर नहीं समझना चाहिए। जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों से लोगों को रूबरू कराएं, ताकि आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन कर सके। उन्होंने सरकार के राजनीतिक प्रस्ताव, चारधाम यात्रा, जल नीति, नकल कानून, धर्मांतरण कानून, नई शिक्षा नीति, नई खेल नीति, अटल आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, अनाथ बच्चों के लिए बाल आश्रय योजना, महालक्ष्मी योजना आदि की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। मेयर अनिता ममगाईं ने भाजपा कार्यकर्ता को मिशन 2024 में पार्टी को अधिक से अधिक सीटें जीताकर शक्तिशाली बनाना होगा और प्रत्येक चुनाव में मिलजुल कर कार्य करना होगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, दिनेश सती, मंडल महामंत्री दीपक धमीजा, मंडल प्रभारी राजकुमार राज, नितिन सक्सेना, पवन शर्मा, सीमा रानी, बृजेश शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, संजय शास्त्री, पार्षद शिव कुमार गौतम, ऋषि राजपूत, संजीव सिलस्वाल, चंद्रेश्वर यादव, अरुण जुगलान, सुनील उनियाल, सचिन अग्रवाल, रंजन अंथवाल, अविनाश भारद्वाज, नविता अग्रवाल, सतीश सिंह, ज्योति पांडे, जगावर सिंह, माधवी गुप्ता, मनोज जैन, दीपक बिष्ट, उषा जोशी, अनंत राम, कृष्ण कुमार सिंघल, पार्षद रीना शर्मा, प्रभाकर शर्मा, मनीष कुमार, राजेश दिवाकर, प्रदीप कोहली, अनीता तिवारी, मोनिका गर्ग, राजीव चौधरी, गोपाल सती, राजू नरसिम्हा, सुभाष पासवान, रामनाथ सिंह पंवार, दिलीप बिष्ट, संजय ध्यानी, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *