भाजपा डोईवाला नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक 19 को

ऋषिकेश। डोईवाला नगर मंडल कार्य समिति की बैठक 19 फरवरी को होगी। जिसमें आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाएगा। शुक्रवार को भानियावाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि 19 फरवरी को भाजपा डोईवाला नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक होटल भागीरथी में होगी। जिसमें आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। बैठक में संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक बृजभूषण गैरोला शिरकत करेंगे। मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री रविंदर बेलवाल, मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल, मंत्री कृष्णा तड़ियाल, मंत्री अंकित काला, मंत्री गणेश रावत, मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, महिला मोर्चा डोईवाला नगर मंडल अध्यक्ष आरती लखेड़ा, युवा मोर्चा नगर डोईवाला मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी, अल्पसंख्यक मोर्चा डोईवाला नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. बलजीत सिंह सोढ़ी, आदेश पंवार, पूनम तोमर, सरिता गुसाईं, विनीत मनवाल, कविता मदवान, सुंदर लोधी, परमजीत कौर, कुसुम पंवार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *