निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर विजयी होगी पार्टी

देहरादून। भाजपा के मसूरी विधानसभा के तहत श्रीदेव सुमन नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक राजपुर रोड स्थित एक होटल में की गई। जिसमें मसूरी विधायक व कैबीनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनावों में सभी कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी फिर से विजयी होगी। इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, देवेंद्र भसीन, कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेन्द्र राणा, संकेत नौटियाल, विनोद शर्मा, आरएस परिहार, आशीष थापा, अंकित जोशी, अरविंद डोभाल, निरंजन डोभाल आदि कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *