एक ही काउंटर पर बने ओपीडी के पर्चे
रुड़की। सिविल अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी पर्चें एक ही काउंटर पर बने। पर्चा बनाने के लिए मरीजों की कतार लगी रही। सिविल अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन ओपीडी में करीब 300 लोग आ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए दो ओपीडी पर्चा काउंटर बनाए गए हैं। एक पर सामान्य मरीज और दूसरे पर गर्भवतियों के पर्चे बनाए जाते हैं। शुक्रवार को सामान्य मरीजों का ओपीडी काउंटर प्रिंटर खराब होने के कारण बंद रहा। इसके बाद मरीजों को गर्भवतियों वाले काउंटर पर पर्चा बनाने के लिए भेजा गया। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि प्रिंटर में खराबी से एक काउंटर पर पर्चे नहीं बन पाए। दूसरे काउंटर पर मरीजों के पर्चे बनाए गए।

