पोस्टर का किया विमोचन
कोटद्वार। डा.पीतांबर दत्त बड़थ्वाल राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राष्ट्रीय छात्र फिल्म महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। फिल्म महोत्सव 18 मार्च से मुंबई में आयोजित होगा। इकाई मंत्री विकास कुमार ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय छात्र फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अभाविप भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगी। इस दौरान नगर मंत्री मयंका विश्नोई, जतिन और परवेज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

