कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की

कोटद्वार। भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रतिनिधियों की पटेल मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री धर्मवीर गुसाईं ने कहा कि देश रोज नए राष्ट्रविरोधी षडयंत्रों का सामना कर रहा है। देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय षडयंत्रों का जाल बुना जा रहा है। कभी हिडनबर्ग तो कभी जार्ज सोरोस नाम के आर्थिक असुर देश को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में मंच के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इनके चेहरों को देश की जनता के सामने बेनकाब करना होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। मौके पर कार्यकर्ताओं से देश को नुकसान पहुंचाने वाले षडयंत्रों से आम जन को जागरूक करने का आह्वान किया गया। बैठक में महानगर अध्यक्ष कुलदीप रावत, दीपक बजरंगी, शशिबाला केष्टवाल, रानी नेगी, विपिन गहलौत, धीरेंद्र नैथानी, लीला कर्णवाल, नरेंद्र चौहान और गोविंद भाटिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *