श्रीनगर में बाइक दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत

श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एजेंसी मोहल्ला में एक बाइक नगर निगम की सफाई ट्राली से टकरा गई। जिसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को निजी वाहन से बेस चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली के एसएसआई संतोष पैथवाल ने बताया कि रविवार रात्रि करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि यूको बैंक एजेंसी मोहल्ला के पास सड़क दुर्घटना हुई है। जिस पर रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक एसआई अजय भट्ट मय चीता कर्मचारी गण के सूचना पर मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से पता चला कि एक बाइक सवार जो श्रीकोट की तरफ से आ रहा था वह बांसवाड़ा में नगर पालिका की सफाई ट्रॉली से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें बाइक चालक साहिल रावत(22) पुत्र गजेंद्र सिंह रावत ग्राम खड़ेत घुड़दौड़ी थाना पौड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों द्वारा बेस चिकित्सालय श्रीकोट में निजी वाहन से उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जिसे चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान मृत घोषित किया गया। कहा मृतक के परिजनों के समक्ष पंचायतनामा की कार्यवाही की गई है। मृतक साहिल गढ़वाल विवि में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *