रामराज एकेडमी जिला क्रिकेट लीग सेमीफाइनल में पहुंची

देहरादून। जिला क्रिकेट संघ देहरादून की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग में रामराज क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। जीएसआर क्रिकेट ग्राउंड में मंगलवार को रामराज क्रिकेट एकेडमी और दीप बोठियाल क्रिकेट एकेडमी के बीच क्वार्टर फाइनल खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रामराज क्रिकेट एकेडमी 39.3 ओवर में 236 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जैद सलीम सर्वोधिक 100 रन बनाए। बोठियाल क्रिकेट एकेडमी की ओर से से आतिश उनियाल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोठियाल क्रिकेट एकेडमी 39 ओवर में 215 रन पर ऑल आउट हो गई। रामराज क्रिकेट एकेडमी ने 21 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच बी-डिविजन का आयुष क्रिकेट ग्राउंड में सोशल बलूनी क्रिकेट एकेडमी और एशियन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सोशल बलूनी एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। इसमें कार्तिकेय नौडियाल और अतफ ने 42-42 रन का योगदान दिया। एशियन क्लब की ओर से अभय ने 08 ओवर में 41 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एशियन क्रिकेट क्लब की टीम पांच विकेट से जीती। टीम के लिए शिवांश सिंगल ने 65, अभय टिपनीस ने 64, राहुल ध्यानी ने 21 रनों का योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *