आर्गेनिक उत्पाद बढ़ाने का प्रयास कर रहा उत्तराखंड:  गणेश जोशी

देहरादून। केरल दौरे के दूसरे दिन कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दुनिया में आर्गेनिक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए, उत्तराखंड अपने ऑर्गेनिक और मिलेट‌्स उत्पादों को दोगुना करने का प्रयास कर रहा है। गणेश जोशी ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम (केरल) में कृषि विभाग, केरल द्वारा आयोजित वेगा -2023 प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न राज्यों के 200 से अधिक स्टॉलों का निरीक्षण किया। जिसमें उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के स्टॉल शामिल थे। इस अवसर पर जोशी ने केरल की पशुपालन और डेयरी मंत्री जे चिनचुरानी को उत्तराखंड आने का आमंत्रित भी दिया। कृषि मंत्री कहा कि आज ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग का जमाना है। आज किसान अच्छी पैकेजिंग कर अपने उत्पाद को बाजार में ला रहे हैं, उन्हें उच्छे दाम मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया ऑर्गेनिक की ओर बढ़ रही है, इसलिए हमें ऑर्गेनिक की ओर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इसी दिशा में काम करते हुए उत्तराखंड सरकार 2025 तक ऑर्गेनिक और मिलेट्स में उत्पाद को दोगुना करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद के एमडी विनय कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *