रुड़की
भिक्कमपुर चौकी प्रभारी अशोक रावत, सुल्तानपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने पुलिस टीम के साथ बाणगंगा नदी पर दबिश दी। दबिश में पुलिस ने अवैध खनन कर रहे दो डंपर और सात भैंसा बोगी बरामद कर ली। पुलिस ने इन्हें सीज कर अवैध खनन की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।