चरस और देशी तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

रुड़की

मुखबिर ने कोतवाली पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति चरस बेचने का काम करता है। वह रात में किसी समय लक्सर के जैनपुर गांव में किसी को चरस देने जाएगा। इस पर कोतवाल अमरजीत सिंह, एसएसआई अंकुर शर्मा, सुल्तानपुर चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल और सिपाही अनिल चौहान की टीम जैनपुर से पहले नवादा चौराहे पर घात लगाए बैठी थी। आधी रात के बाद टीम ने वहां से गुजर रहे मुंडाखेड़ा कलां के कासिम को रोककर तलाशी ली, तो उसकी एक जेब में 750 ग्राम चरस और दूसरी से 315 बोर का देशी तमंचा व कारतूस मिला। पुलिस ने उसके पास मौजूद मोबाइल फोन और 1100 रुपये की नकदी भी बरामद की है। रविवार को आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *