संत रविदास की मूर्ति की स्थापना की
रुड़की
नारसन कलां में नवनिर्मित रविदास मंदिर में रविवार को संत रविदास की मूर्ति की स्थापना की गई। इस मौके पर आए वक्ताओं ने संत रविदास के बताए मार्ग पर लोगों से चलने की अपील की। मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर कमेटी के कार्यकर्ताओं की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें अखिल भारतीय रविदास मिशन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, मनोज धारीवाल, प्रदीप धारीवाल, सुखपाल कटारिया, प्रीतम सिंह, सुभाष चंद्र, राजकुमार, राजेंद्र, राजू, रामभरोसे सिंह, जितेंद्र कुमार, सतपाल, किरण और विशाल आदि मौजूद रहे।

