आनंद स्वरुप में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित
रुड़की
आनंद स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबन्ध समिति की बैठक की गई। इसमें उपाध्यक्ष रामेशवर प्रसाद कुलश्रेष्ठ, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रजत अग्रवाल, सहप्रबंधक दिनेश सिंह पंवार, प्रबंध समिति के सदस्य जीपी शर्मा, इन्द्रराज गौतम, आदर्श वीर, संजीव कौशल, अतुल, सतीश कुमार शर्मा, कर्नल रवीन्द्र कुमार वंशल, सतीश त्यागी, प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह, शिशु मन्दिर की प्रभारी शमा अग्रवाल ने मां शारदा के समुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की रौनक कक्षा चतुर्थ व पंचम के छात्र रहे, जिन्होंने इस कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति देकर चार चांद लगा दिए। कक्षा पांचवीं के छात्रों ने अपना अनुभव साझा किया। रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ ने कहा कि बच्चे भारतीय संस्कृति के रीढ़ हैं। पुरातन समय में लोग प्राकृतिक रंगों से होली खेला करते थे ताकि पर्यावरण सुरक्षा एवं जल संरक्षण बना रहे। विद्यालय प्रबंध समिति और आचार्य परिवार ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

