पूर्व राज्यमंत्री ने डीएम को सौंपी गोल्फ कार्ट
रुड़की
औद्योगिक सलाहकार व पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह, टीटीके प्रेस्टिज कंपनी प्रबंधन के साथ जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को एक गोल्फ कार्ट प्रदान की। इस दौरान संजय सिंह ने बताया कि इस गोल्फ कार्ट का उपयोग कलेक्ट्रेट कार्यालय में आने वाले दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों को सुविधा प्रदान करने में होगा। साथ ही जो दिव्यांग व बुजुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों से जिलाधिकारी कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर आते थे, उन्हें कार्यालय तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब सभी लोग आसानी से जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रख सकेंगे। ठाकुर संजय सिंह ने इसके लिए टीटीके प्रेस्टीज लिमिटेड रुड़की कंपनी प्रशासन का आभार प्रकट किया। वहीं, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने भी पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह व टीटीके प्रेस्टिज कंपनी प्रशासन का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सीडीओ प्रतीक जैन के साथ ही कंपनी की ओर से प्रकाश पपने, गगनश्री अग्रवाल और दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

