आग लगने से दस बीघा गन्ने की फसल राख
रुड़की
गन्ने के खेत में आग लगने से दस बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने आग पर काबू पाने के लिए भरपूर प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेजी से खेतों की ओर बढ़ने लगी। सूचना पर फायर यूनिट रुड़की घटनास्थल पर पहुंची, जहां ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से करीब दस बीघा गन्ने की खड़ी फसल जल राख हो गई। खेत मालिक ज्ञानचंद, हुकुम सिंह और छत्रपाल आदि किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। धनौरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अग्निशमन टीम में अशोक कुमार, विपिन सिंह तोमर, मदन सिंह चौहान और हरिश्चंद्र राणा आदि शामिल रहे।

