महिलाओं को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह में महिला भागीदारी प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को विण में आयोजित कार्यक्रम में सरोजनी पाण्डेय, हेमा गुरुरानी, चंदू देवी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ.निर्मल बसेडा, खंड विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह पोखरिया, सुपरवाईजर रेखा सौन, आंगनवाडी व कर्मचारी मौजूद रहे।

