रंजिश में युवक को चाकू मारकर घायल किया

 रुड़की

मामूली विवाद के चलते एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर के मोहल्ला खालसा निवासी जुगल किशोर (22) किसी काम से बाजार जा रहा था। रास्ते में उसे मोहल्ले का ही एक युवक मिला। उसके साथ अभद्रता करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि चाकू निकालकर उस पर प्रहार कर दिया। चाकू उसके पेट में जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार के लिए रुड़की के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *